22 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

अल्मोड़ा में भारी बारिश का अलर्ट, 2 सितंबर को बंद रहेंगे सभी स्कूल

अल्मोड़ा में भारी बारिश का अलर्ट, 2 सितंबर को बंद रहेंगे सभी स्कूल

जिलाधिकारी अल्मोड़ा अंशुल सिंह ने जनपद में अतिवृष्टि की स्थिति को देखते हुए आपात बैठक बुलाकर विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी एवं संबंधित कार्मिक 24 घंटे सक्रिय रहें, साथ ही उन्होंने 2 सितंबर 2026 को जनपद के सभी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के निर्देश दिए। अल्मोड़ा में भारी बारिश का अलर्ट, 2 सितंबर को बंद रहेंगे सभी स्कूल

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद में संचालित ऐसे सभी निर्माण कार्य, जिनमें किसी भी प्रकार का भू-कटाव अथवा खुदाई का कार्य किया जा रहा है, उन्हें तत्काल प्रभाव से रोक दिया जाए। उन्होंने कहा कि इन निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

See also  स्कूल के संस्कार दिवस समारोह में शामिल हुए सीएम धामी

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी प्रमुख एवं संवेदनशील मार्गों पर जेसीबी मशीनों को तैयार रखने के निर्देश दिए। किसी भी स्थान पर मलबा आने अथवा मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में तत्काल कार्रवाई करते हुए मार्ग को यातायात के लिए खोला जाए।

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को समस्त स्वास्थ्य व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने तथा एम्बुलेंस सेवाओं को अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए, जिससे किसी भी आपात स्थिति में प्रभावित लोगों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

Ad 2
See also  आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश