लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड बीजेपी पांचों लोकसभा सीटों पर पांच-पांच लाख वोट के अंतर से जीतने का दावा कर रही है और इसकी तैयारी में भी जुटी हुई है। वहीं कुमाऊं क्षेत्र की अल्मोड़ा लोकसभा में भी भाजपा लगातार प्रचंड जीत के लिए कार्यरत है।
इस बात को लेकर अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए अल्मोड़ा सीट में शक्ति केंद्र पर काम हो रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार कोई प्रधानमंत्री अल्मोड़ा के बॉर्डर पर यानी कुंजी, कुट्टी, जोलिंगपोंग और पार्वती कुंड आया और केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा अल्मोड़ा को रोड कनेक्टिविटी का अवसर प्राप्त हुआ है जो सिर्फ भाजपा सरकार में हो सकता है।

More Stories
मदन कौशिक ने आपदा प्रभावित किसानों को मदद देने का दिया भरोसा
सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में शामिल हुए सीएम धामी
आदमखोर के हमले में महिला की मौत, पीड़ित परिवार से मिले गणेश गोदियाल