2 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सीएम धामी के आवास पर इगास का उल्लास

सीएम धामी के आवास पर इगास का उल्लास

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में देर शाम तक सिलक्यारा टनल में फंसे सभी 41 श्रमिकों के सकुशल बाहर आने की खुशी में हर्ष पर्व के रूप में इगास मनायी गयी। इस अवसर पर श्रमिकों के परिजन भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने सभी परिजनों को माला पहनाकर तथा शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।

श्रमिकों के परिजनों का सम्मान

इस अवसर पर सांस्कृतिक दलों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां भी दी गई।सांस्कृतिक कार्यक्रम में श्रमिकों के परिजनों ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्रमिकों के परिजनों को सम्मानित करते हुए उनके धैर्य और श्रमिकों के साहस की सराहना की। उन्होंने कहा कि हमारे लिए आज इगास का पर्व है, क्योंकि हमारे श्रमिक भाई सकुशल बाहर आ गए हैं और स्वस्थ हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने भेलू खेलकर तथा लोक नृत्य कर इगास पर्व मनाते हुए सभी प्रदेशवासियों को पुनः इगास पर्व की शुभकामनाएं दी।

See also  सेवा संकल्प अभियान के तहत मूनाकोट ब्लॉक में लगा शिविर, 291 लोगों को मिला फायदा

अभियान पर थी पीएम की नज़र- धामी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुरंग में फंसे श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालने के अभियान पर निरंतर नजर रखे हुए थे और वह श्रमिकों की कुशलता को लेकर हमेशा चिंतित रहते थे प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में श्रमिको को रेस्क्यू कर सकुशल बाहर निकाला जा सका है।

See also  आपदा प्रबंधन विभाग में आज दी गई अहम ट्रेनिंग
Ad 1