24 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

मुख्य सचिव की अहम बैठक

मुख्य सचिव की अहम बैठक

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में जिलाधिकारियों के साथ vedio conferencing के माध्यम से बैठक की। इस अवसर पर जनपद स्तर पर लंबित प्रकरणों पर सम्बन्धित विभागीय सचिवों के साथ चर्चा कर निस्तारण किया गया।

मुख्य सचिव ने सभी विभागीय सचिवों और विभागाध्यक्षों को 31 मार्च, 2026 तक सभी विभागों के अंतर्गत सरकारी संपत्तियों की Uttarakhand Government Asset Management System पर मैपिंग कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को खराब एवं जर्जर हो चुकी 108 एवं विभागीय एम्बुलेंसों को शीघ्र बदले जाने के निर्देश दिए।  उन्होंने Agri Stack के अंतर्गत अंश निर्धारण, Digital Crop Survey और किसानों के पंजीकरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस दिशा में कुछ जनपदों द्वारा अच्छा प्रदर्शन किया गया है, जबकि कुछ जनपदों को काफी मेहनत करने की आवश्यकता है।

See also  डीएम पिथौरागढ़ ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण