20 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सीएम धामी की महत्वपूर्ण बैठक

सीएम धामी की महत्वपूर्ण बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज सचिवालय में यूआईआईडीबी की पहली बैठक आयोजित हुई। बैठक में बोर्ड एवं कार्य समिति की संरचना के साथ ही 10 करोड़ रुपए के प्रारंभिक कॉर्पस कोष के गठन को भी मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के बुनियादी ढांचे के विकास से जुड़ी परियोजनाओं की पहचान कर उनका प्राथमिकता के साथ क्रियान्वयन हो इस पर ध्यान दिया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि राज्य में सीमित वित्तीय संसाधनों के दृष्टिगत आधारभूत संरचनात्मक ढांचे के विकास के लिए पूंजीगत आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु इस क्षेत्र के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पूंजी निवेशकों को आकर्षित किया जाना आवश्यक है।

See also  चमोली के डीएम ने आज भी की अहम बैठक

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि राज्य हित में जिन उद्देश्यों की पूर्ति के लिये यू.आई.आई.डी.बी. का गठन किया गया है उसके परिणाम शीघ्र धरातल पर दिखाई दे इसके लिए प्रभावी कार्ययोजना के साथ कार्य किया जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि बोर्ड की संरचना तथा कार्यकारी समिति से संबंधित विभागों के उच्चाधिकारियों सहित विशेषज्ञों को भी नामित किया जाए। यदि बोर्ड से अच्छे और अनुभवी विशेषज्ञ जुड़ेंगे तो कार्यों का संचालन भी बेहतर ढंग से हो सकेगा। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जिन योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाना है उनकी प्राथमिकता तय कर समयबद्धता के साथ उन्हें पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि हरिद्वार, ऋषिकेश कॉरिडोर, शारदा कॉरिडोर के साथ ही वेडिंग डेस्टिनेशन के कार्यों में तेजी लाया जाए।

See also  नाबार्ड से जुड़े मामलों को लेकर मुख्य सचिव ने की बैठक

बैठक में मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सचिव मुख्यमंत्री आर. मीनाक्षी सुन्दरम, विनय शंकर पाण्डे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।