9 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

16 फरवरी की रैली के लिए कांग्रेस की अहम बैठक, बनी सरकार को घेरने की रणनीति

16 फरवरी की रैली के लिए कांग्रेस की अहम बैठक, बनी सरकार को घेरने की रणनीति

उत्तराखंड सरकार की विफलताओं, प्रत्येक स्तर पर व्यापक भ्रष्टाचार एवं भाजपा की जनविरोधी नीतियों के विरोध में 16 फरवरी, 2026 को आहूत राजभवन घेराव कार्यक्रम की तैयारी के संबंध में आज विधानसभा धर्मपुर में बैठक आयोजित की गई । बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष प्रतिम सिंह, प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत सहित अन्य वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहे। बैठक का संचालन पूर्व पार्षद हरिप्रसाद भट्ट ने किया। इस‌ मौके पर हरीश रावत ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की कानून व्यस्था को वेंटीलेटर पर पहुंचा दिया है आज प्रदेश की महिलाएं सुरक्षित नहीं है , युवा परेशान है स्वास्थ्य व्यस्था चरमरा रही है और प्रदेश मैं हर स्तर पर व्यापक भ्रष्टाचार व्याप्त है भाजपा नेता भ्रष्टाचार मैं मस्त है और जनता त्रस्त है। प्रीतम सिंह ने कहा कि आज प्रदेश का युवा बेरोजगारी के कारण सड़क पर है भ्रष्टाचार अपने चरम पर है तथा भू माफिया शराब माफिया और खनन माफिया सरकार को संचालित कर रहा है। हरक सिंह ने कहा समूचे प्रदेश मैं 16 तारीख की रैली को लेकर कार्यकर्ताओं मैं बहुत उत्साह है, 16 तारीख कि रेली निश्चित रूप से 2027 की सत्ता परिवर्तन की आधारशिला रखेगी चूंकि धर्मपुर की विधानसभा राजधानी की विधानसभा है इसलिए कांग्रेस नेतृत्व अपेक्षा करता है की धर्मपुर विधानसभा अभूतपूर्व जनसमर्थन के साथ प्रतिभाग कर रैली को सफल बनाएगी । इस अवसर पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, पार्षद  कुसुम वर्मा, जाहिद अंसारी, मुकीम अहमद, इतात खान आयुष बंटी, पूर्व पार्षद अनूप कपूर, रमेश कुमार मगू, ओम प्रकाश सती बब्बन ,पुरण रावत, प्रदेश महामंत्री सीताराम नौटियाल, संदीप चमोली, सुरेंद्र रंगड़,अमन सिंह,आयुष सेमवाल,आलोक मेहता,हेमंत उप्रेती,नितिन रावत अमनदीप सिंह,सुलेमान अंसारी,किशन कुमार,पीयूष गौड़,राजेश मॉल, अनिल थापा, बीरेंद्र काला,यशपाल धीमान, पूर्व जिलाध्यक्ष युवा सिद्धार्थ वर्मा मौजूद रहे।

See also  प्रभारी सचिव आर राजेश कुमार ने रुद्रप्रयाग में किया मल्टी लेवल पार्किंग निर्माण का निरीक्षण