20 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

डीएम चमोली ने ली कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

डीएम चमोली ने ली कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने चमोली जनपद में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिलाधिकारी ने विभागवार प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने बाल विकास एवं स्वास्थ्य विभाग की वर्तमान रैंकिंग पर चिंता व्यक्त करते हुए अधिकारियों को अपने प्रदर्शन में सुधार लाने के निर्देश दिए। डीएम चमोली ने ली कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

जिलाधिकारी ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना शासन की प्राथमिकता है। अतः सभी विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें। साथ ही उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को 25 सूत्री कार्यक्रमों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करें, फील्ड स्तर पर निरीक्षण बढ़ाएं, उन्होंने कहा कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले विभागों को प्रोत्साहित किया जाएगा, जबकि कमजोर प्रगति वाले विभागों को सुधार हेतु विशेष रणनीति बनानी होगी।

See also  CM धामी ने बदरीनाथ मास्टर प्लान के काम का लिया जायजा

बैठक में जिला योजना के अंतर्गत संचालित कार्यों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि जिला योजना के तहत किए जाने वाले कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा ऐसे कार्यों को प्राथमिकता दी जाए जो जनहित में दीर्घकालिक लाभ प्रदान करें। उन्होंने कहा कि विभाग अपनी-अपनी प्राथमिकताओं के अनुरूप योजनाओं का चयन कर प्रभावी ढंग से कार्यान्वयन सुनिश्चित करें।

जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी विनय जोशी ने बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में कुल 34 कार्यक्रमों/मदों में विभागों को ‘A’ रैंकिंग प्राप्त हुई है, जबकि 3 कार्यक्रमों में ‘B’ रैंकिंग दर्ज की गई है। वहीं, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के अंतर्गत प्रथम प्रसव में लाभार्थियों की संख्या के आधार पर जनपद की रैंकिंग ‘C’ तथा द्वितीय प्रसव के मामलों में ‘D’ श्रेणी में है। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने एवं जागरूकता अभियान तेज करने के निर्देश दिए।

See also  देहरादून में 50 लाख रुपये की हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, स्टूडेंट्स को सप्लाई करते थे नशीले पदार्थ

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, परियोजना निदेशक आनंद सिंह भाकुनी, डीएफओ अभिमन्यु, डीएफओ सर्वेश दुबे, अपर मुख्य अधिकारी तेज सिंह सहित सभी संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।