76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में 38वें राष्ट्रीय खेल पर आधारित सूचना विभाग की झांकी को प्रथम स्थान मिला। इस झांकी में उत्तराखण्ड में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेल की विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं और उत्तराखण्ड के पारंपरिक खेल मलखंब को प्रदर्शित किया गया।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना विभाग की झांकी को प्रथम स्थान मिलने पर महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी को पुरस्कार प्रदान किया।

More Stories
अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, जयेंद्र रमोला बोले इंसाफ दिलाने तक जारी रहेगा संघर्ष
सीएम धामी ने किया 140 स्टूडेंट्स के साथ संवाद
अंकिता भंडारी को इंसाफ दिलाने की लड़ाई, संदीप चमोली बोले अब दिल्ली में सीबीआई मुख्यालय का होगा घेराव