9 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कृषि को बढ़ावा देने की पहल पौड़ी के वीरोंखाल में किसानों से मिली केंद्र की टीम

कृषि को बढ़ावा देने की पहल पौड़ी के वीरोंखाल में किसानों से मिली केंद्र की टीम

भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के तत्वावधान में चलाए जा रहे विकसित कृषि संकल्प अभियान खरीफ-2025 के अंतर्गत एक दल ने जनपद पौड़ी के विकासखंड वीरोंखाल में पहुंचकर किसानों के साथ संवाद किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आधुनिक और वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों के माध्यम से किसानों की आय में वृद्धि, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण और जलवायु अनुकूल खेती को बढ़ावा देना है। कृषि को बढ़ावा देने की पहल पौड़ी के वीरोंखाल में किसानों से मिली केंद्र की टीम

कृषि मंत्रालय के उप सचिव (विस्तार) अनूप सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पहुंचे दल ने किसानों को उनकी मातृभाषा गढ़वाली में संवाद कर अभियान की जानकारी दी। उन्होंने किसानों को सरकार की कृषि योजनाओं, नई तकनीकों, उन्नत बीजों, जल प्रबंधन, जैविक खेती की वैज्ञानिक विधियों, और नवीन कृषि शोधों के बारे में विस्तार से बताया। दल में उप निदेशक श्रीमती एस. भानमती और क्षेत्रीय गृह अर्थशास्त्री जिस्नु के. जे. भी शामिल थे।

See also  MDDA ने देहरादून की रायपुर फायरिंग रेंज में किया पौधरोपण

अनूप सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री के ‘लैब टू लैंड’ नारे के तहत हम कृषि शोध को खेतों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री किसानों की आय वृद्धि के लिए इस तरह के अभियानों को महत्वपूर्ण मानते हैं और स्वयं इसमें सक्रिय हैं। आईसीएआर की रिसर्च का लाभ काश्तकारों को मिले, इसके लिए जनता को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही जनता के साथ सीधा संवाद किया जा रहा है। उन्होंने कृषि मंत्रालय के माध्यम से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी दी।

See also  चमोली में डीएम के जनता दरबार में 27 लोगों ने रखीं समस्याएं
Ad 2