15 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

भगवान का अपमान सियासी घमासान

भगवान का अपमान सियासी घमासान

ऋषिकेश के नेपाली फार्म में कुंभ मेला बजट से हुए सौन्दर्य करण जिसमें करोड़ों रुपए खर्च कर भगवान के चित्र एवं मंदिरो के चित्रों को फ्लाई ओवर की दीवारों और पिल्लरों पर बनाया गया था उनको भाजपा के नेताओं द्वारा खराब करने का काम किया जिसके विरोध में कांग्रेस जनों ने भाजपा द्वारा किए गए दीवार लेखन को साफ कर भगवान विष्णु जी के चित्र को गंगा जल से साफ कर ज़िलाधिकारी व कुम्भ मेलाधिकारी से उनके विरूद्ध क़ानूनी कार्रवाई की मांग की ।

भगवान का अपमान सियासी घमासान

कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला व वरिष्ठ कांग्रेसी सोहन लाल रतूड़ी ने कहा कि एक ओर भाजपा और भाजपा के नेता अपने आप को सबसे बड़े सनातनी होने का दावा करते हैं वहीं दूसरी और भगवान के चित्रों का अपमान कर रहे हैं भाजपा के नेताओं द्वारा कल भगवान विष्णु के चित्र के ऊपर पुताई कर भाजपा का प्रचार करने का कार्य किया जो कि निंदनीय हैं इससे यह स्पष्ट होता है कि भाजपा के नेताओं की आस्था भगवान और सनातन धर्म में कम भाजपा संगठन व अपने उच्च नेताओं में अधिक हैं और भगवान और सनातन धर्म इनके लिए केवल चुनावी एजंडा है।

See also  टनल हादसे के घायलों का सीएम ने गोपेश्वर अस्पताल में जाना हाल

ब्लॉक अध्यक्ष विजयपाल रावत व महिला जिलाध्यक्ष अंशुल त्यागी ने कहा कि भाजपा के लोग लगातार ऐसे कृत्य करते आ रहे हैं जिसमे भगवान की आस्था के साथ खिलवाड़ करने के अलावा सरकारी संपतियो का भी नुकसान करने का काम भी कर रहे हैं भाजपा के नेता दीवार के लेखन के बहाने सरकारी संपत्ति का सौंदर्यीकरण खराब कर रहे हैं साथ ही भगवान के चित्रों को भी अपने दीवार लेखन से मिटाने का काम कर रहे हैं हम जिलाधिकारी व कुंभ मेला अधिकारी से मांग करते हैं कि सरकारी संपतियो व कुंभ मेले में बनाए गए भगवान के चित्रों का अपमान करने वाले भाजपा नेताओं के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कर जुर्माना वसूल करें।

कार्यक्रम में रायवाला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोकुल रमोला, कांता प्रसाद कंडवाल, खैरी खुर्द उपप्रधान रोहित नेगी, भगवती प्रसाद सेमवाल, मनीष व्यास, देवेन्द्र रावत, सूरज भट्ट, जितेंद्र त्यागी, रमा चौहान, निर्मला देवी हर्षपति सेमवाल, रमेश रागंड, विपिन पाल, ऋषि कपूर, कमल रावत, योगराज नौटियाल, मनोज गुसांई, बलदेव नेगी, लक्ष्मण राणा, गब्बर कैंतुरा आदि मौजूद थे।

See also  महिला सशक्तिकरण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा उत्तराखंड