गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत आज जन जागृति कल्याण समिति की और से देहरादून में कैंट विधानसभा के शांति विहार,गोविंद गढ़ में वृक्षारोपण किया गया। जिसमें आवंला, कनेर, नीम, अमरूद, जामुन आदि के वृक्ष लगाए गए। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष अजय मित्तल ने कहा कि आज का दिन बहुत महत्त्वपूर्ण है जीवन में व्यक्ति की सबसे पहली गुरू मां ही हैं। ऐसे में मां के नाम पौधारोपण जरूर करे खासकर मानसून सीजन में एक पेड़ माँ के नाम अवश्य लगाए।
समिति के महासचिव विकास बेनवाल ने कहा कि केवल पेड़ लगाने से काम नही चलेगा इनकी देखभाल भी करनी होगी ताकि भविष्य में लोग इनका लाभ उठा सके साथ ही यदि पेड़ होंगे तो वातावरण भी प्रदूषित होने से बच सकेगा। इस अवसर पर समिति के अन्य सदस्य और गणमान्य लोग उपस्तिथ रहे।

More Stories
16 फरवरी को होने वाले राजभवन घेराव को लेकर कांग्रेस की तैयारी पूरी, प्रीतम सिंह बोले बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंकने तक जारी रहेगा संघर्ष
देहरादून में फिटनेस को लेकर पहल, भगत सिंह कोश्यारी भी हुए शामिल
सीएम धामी ने खटीमा में वकीलों के चैंबर का किया उद्घाटन