17 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

संयुक्त कर्मचारी महासंघ का आंदोलन 87 दिन से जारी

संयुक्त कर्मचारी महासंघ का आंदोलन 87 दिन से जारी

संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा चलाए जा रहे नियमितीकरण के मांग को लेकर पर्यावरण संरक्षण के तहत आंदोलन आज 87वें दिन भी जारी रहा।‌ महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने कहा कि जब तक नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 जारी नहीं होती है तब तक निगम के कर्मचारी पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधारोपण व स्वच्छता कार्यक्रम चलाते रहेंगे। आज दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने पिथौरागढ़ में मानसरोवर यात्री वाटिका में वृहद स्तर पर विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया। पौधा रोपण करने वालों में शेर सिंह हर सिंह वेद प्रकाश पदम सिंह सौरभ खोलिया गोपाल बिष्ट नरेंद्र थापा दीपक राजेंद्र महेश कुमार रचना हंसी भगवान सिंह राजेंद्र सिंह नीरज पवन कुमार सहित निगम कर्मी शामिल रहे।

See also  आपदा से जुड़ी निधि के प्रस्तावों को लेकर बैठक