उत्तराखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला को जबरन पुलिस हिरासत में लिया गया। बिना किसी वजह के पिथौरागढ़ में ज्योति रौतेला और महिला कांग्रेस की दूसरी कार्यकर्ताओं को जबरजस्ती गाड़ी में बिठाया गया और पुलिस लाइन ले जाया गया। ज्योति रौतेला ने कहा कि वो पीएम के सामने उत्तराखंड की बेटियों की बात रखना चाहतीं थी लेकिन पुलिस ने सुबह 7 बजे ही उन्हें और कांग्रेस की दूसरी महिला नेताओं को हिरासत में ले लिया। ज्योति रौतेला ने इसे महिलाओं की आवाज दबाने वाला और लोकतंत्र कुचलने वाला कदम बताया है।


More Stories
वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम को लेकर सीएम धामी की मौजूदगी में अहम करार
मां पूर्णागिरी के दरबार में बीजेपी विधायक अरविंद पांडे, समाजसेवी दीपक पाठक से भी की मुलाकात
मुख्यमंत्री धामी का शिकार कर्मचारी मोर्चा ने किया अभिनंदन