देवभूमि उत्तराखण्ड के टनकपुर में कैलाश मानसरोवर यात्रा-2025 की शुरुआत हो गई है। पर्यटन आवास गृह टनकपुर में श्रद्धालुओं के प्रथम दल का भव्य स्वागत पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक उत्साह के साथ हुआ।
“बम-बम भोले” के जयघोष और ढोल-दमऊ की गूंज के साथ यात्रियों का स्वागत छोलिया नृत्य, आरती, तिलक, पुष्पवर्षा और फूलमालाओं के साथ आत्मीय भाव से किया गया। इस प्रथम दल में कुल 45 यात्री शामिल हैं, जिसमें 32 पुरुष और 13 महिलाएं, देश के विभिन्न राज्यों से आए हैं।

कोविड-19 महामारी के कारण वर्ष 2019 से स्थगित कैलाश मानसरोवर यात्रा को इस वर्ष पुनः आरंभ किया गया है। कल दिनांक 05 जुलाई 2025 को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी प्रथम दल को विधिवत रूप से रवाना करेंगे।

More Stories
बीजेपी का एक वोट एक बूथ पर फोकस, संगठन की बैठक में विस्तार से चर्चा
ऋषिकेश युवा फाउंडेशन द्वारा आयोजित मेधावी सम्मान संगम – 2 में सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड के 250 मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान
सड़क के लिए 3 हज़ार से ज़्यादा पेड़ काटने का विरोध, सात मोड़ के पास जुटे लोग