23 May 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

करन माहरा ने राहुल गांधी को दी बधाई

करन माहरा ने राहुल गांधी को दी बधाई

उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष चुने जाने पर उत्तराखण्ड प्रदेश के सभी कांग्रेसजनों की ओर से हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है। राहुल गांधी को शुभकामनांए देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि जिस तरह राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्र के दौरान कांग्रेस पार्टी के कार्यर्क्ताओं के टूटे हुए मनोबल को जोड़कर कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबन्धन को एक बार पुनः सत्ता के करीब पहुंचाने का काम किया निश्चित रूप से उनके नेता प्रतिपक्ष चुने जाने पर सदन में कांग्रेस पार्टी के जन प्रतिनिधियों को एक नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नव निर्वाचित सदस्यों को राहुल गांधी के सांसद के रूप में लम्बे अनुभवों और कुशल नेतृत्व का लाभ मिलेगा साथ ही आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी केन्द्र और राज्य की सत्ता में एकबार फिर से अपना परचम लहरायेगी।

See also  उत्तराखंड STF का ऑपरेशन Fake Pill, इंटरनेशनल गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार

प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी ने भी पार्टी नेता राहुल गांधी जी के सदन में नेता प्रतिपक्ष चुने जाने पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी तथा केन्द्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।