उत्तराखंड PCC चीफ करन माहरा ने अब डीजीपी दीपम सेठ को लिखी चिट्ठी। पत्रकारों के साथ 4 दिसंबर को हुए विवाद के लिए पुलिस को ठहराया जिम्मेदार। जांच के बाद दोषी अधिकारियों और पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग है। करन माहरा ने आशंका जताई है पूरे मामले के पीछे कोई साज़िश भी है सकती है लिहाजा जांच जरूरी है।
करन माहरा ने लिखा है पुलिस लाइन में जब पहले से ही पत्रकारों का कार्यक्रम (क्रिकेट मैच) चल रहा था तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करके वहीं क्यों ले जाया गया किसी दूसरी जगह इंतजाम क्यों नहीं किया? माहरा ने कहा कि पुलिस की लापरवाही की वजह से ही गलतफहमी में पूरा विवाद हुआ इसीलिए दोषियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने की जरूरत है ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही पुलिस की ओर ना हो।

More Stories
CM धामी ने भराड़ीसैंण में किया अग्निवीर कैडेट्स के साथ संवाद
गैरसैंण में कांग्रेस का प्रदर्शन, गणेश गोदियाल बोले 2027 में बीजेपी की सत्ता से विदाई तय
टनकपुर में कमर्शियल गैस की किल्लत, कांग्रेस नेता आनंद सिंह मेहरा ने उठाए सवाल