सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई के विरोध में आज उत्तराखंड युवा कांग्रेस ने देहरादून स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय के समक्ष आयोजित जोरदार प्रदर्शन में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर करन माहरा जी ने कहा कि बीजेपी बदले की राजनीति कर ED को हथियार की तरह इस्तेमाल कर, विपक्ष की आवाज को रौंदना चाहती है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कुछ अन्य लोगों के ख़िलाफ़ आरोप पत्र दाख़िल करना प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की ओर से बदले की राजनीति और धमकी के अलावा कुछ नहीं है। राहुल गांधी जी लगातार केंद्र सरकार की जनविरोधी पहलों और उसकी विफलताओं को लोगों के बीच ले जा रहे हैं। यही कारण है कि ईडी सरकार के इशारों पर उन्हें घेर रही है।

More Stories
देहरादून में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार और पुलिस के खिलाफ आक्रोश
गढ़ महिला उत्थान समिति ने मातृ शक्ति को कराए डांट काली माता मंदिर के दर्शन
पिथौरागढ़ में बिना ऑनलाइन बुकिंग/डीएसी नंबर नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर