20 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

बाण गंगा को पुनर्जीवित करने में जुटे सांसद त्रिवेंद्र रावत

बाण गंगा को पुनर्जीवित करने में जुटे सांसद त्रिवेंद्र रावत

हरिद्वार से बीजेपी सांसद और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बाण गंगा नदी को पुनर्जीवित करने का अभियान शुरू किया है। इस अभियान में पार्टी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में जनसहभागिता देखने को मिली, स्वयं सांसद हरिद्वार ने कार्यक्रम के अंतिम तक मोर्चे को संभाले रखा| मैली padi बाण गंगा में सबके साथ उतरकर स्वयं सांसद बाण गंगा नदी को साफ करते दिखे।‌‌ बाण गंगा को पुनर्जीवित करने में जुटे सांसद त्रिवेंद्र रावत इस अभियान के संबंध में आज हरिद्वार में बाण गंगा नदी के पुनर्जीवन को लेकर सांसद ने हरिद्वार जिले के सिंचाई, खनन, वन विभाग के अधिकारीयों के साथ बाण गंगा को उसके पुराने स्वरूप में लौटने, नदी को स्वच्छ, निर्मल और सुन्दर बनाने को लेकर परामर्श किया| साथ ही उनके द्वारा बाण गंगा नदी का संपूर्ण सर्वेक्षण और इसकी कार्य योजना तैयार करने करने के लिए कहा गया| उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अग्रणी रहकर इस अभियान को सफल बनाने पर बल दें, ठोस कदम उठाएं| सांसद ने कहा कि जहाँ विभागीय सहयोग और जनभागीदारी मिलती है वहां परिणाम सुखद मिलते हैं।‌

See also  शिवालिक बायोडायवर्सिटी पार्क के विकास में सिविल वर्क न्यूनतम रखने के निर्देश

उन्होंने कहा कि आज के समय में प्लास्टिक का अंधाधुंध उपयोग और उसका लापरवाही से नदी-नालों में फेंका जाना न केवल पर्यावरण को गहरे ज़ख्म दे रहा है, बल्कि यह मानवीय जीवन के लिए गंभीर बीमारियों को भी न्यौता दे रहा है।सांसद ने कहा कि जब भी किसी को नदियों-नालों में प्लास्टिक फेंकते देखता हूँ, तो लगता है मानो किसी ने सीने पर खंजर घोप दिय। उन्होंने कहा कि हमें पर्यावरण की चिंता करते हुए आज से ही जल-जंगल-जमीन पर हो रहे मानवीय दंश को बन्द करना होगा तब जाकर ही भावी पीढ़ी को हम स्वच्छ, सुन्दर और खुशहाल वातावरण दे पाएंगे।

See also  मुख्य सचिव ने चारधाम परियोजना समेत कई योजनाओं की समीक्षा की