17 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

महाकुंभ हादसे को लेकर करन माहरा का योगी सरकार पर निशाना

महाकुंभ हादसे को लेकर करन माहरा का योगी सरकार पर निशाना

उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने प्रयागराज के संगम तट पर मंगलवार-बुधवार की रात भगदड़ मचने से हुए हादसे में मारे गये श्रद्धालुओं के प्रति गहरा शोक प्रकट करते हुए उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है, तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने कहा कि अगर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर प्रशासन ने ध्यान दिया होता तो इतना बड़ा हादसा होने से डाला जा सकता था प्रशासन ने आम लोगों की सुरक्षा से ज्यादा वीआईपी की सुरक्षा और सुविधा पर ध्यान दिया जिस कारण इतना बड़ा हादसा हुआ और निर्दोष श्रद्धालुओं की जान गई है ।महाकुंभ हादसे को लेकर करन माहरा का योगी सरकार पर निशाना

See also  उत्तराखण्ड इनोवेशन एंड सॉल्यूशंस हैकाथॉन-2026 का शुभारंभ

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने इस हादसे के लिए उत्तर प्रदेश सरकार को दोषी ठहराते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की बदइंतजामी के कारण इतना बडा हादसा हुआ है। उन्होंने कहा कि इस दुखःद घटना के लिए सरकारी कुप्रबंधन, बदइंतजामी और आम श्रद्धालुओं की जगह विशिष्ठ व्यक्तियों के मूवमेंट पर प्रशासन का विशेष ध्यान होना ज़िम्मेदार है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों में पूर्व में हुए हादसों से भी सरकार ने सबक नहीं लिया और धर्म के नाम पर केवल अपना राजनीतिक एजेंडा साधने के लिए प्रचार-प्रसार किया और साधु संतुओ और श्रद्धालुओ को भगवान भरोसे उनके हाल पर छोड़ दिया ।

See also  क्रमिक अनशन से नहीं बनी रामगंगा घाटी संघर्ष समिति की बात, मांगों को लेकर आमरण अनशन का हो गया आगाज

उन्होने यह भी कहा कि जब सरकार को पहले से पता था कि महाकुंभ में करोड़ों श्रद्धालु भाग ले रहे हैं तो आवागमन के लिए उसी प्रकार के इंतजामात होने चाहिए थे तथा श्रद्धालुओं की भीड को देखते हुए प्रशासन को प्रबन्ध करना चाहिए था परन्तु प्रदेश सरकार एवं प्रशासन सुरक्षा के प्रबन्ध करने में पूरी तरह नाकाम रहा जिसके चलते अनेक लोगों को असमय कालकल्वित होना पड़ा जो अत्यंत दुःखद है। जिसकी पूरी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश सरकार तथा केंद्र सरकार की है ।

 

See also  राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान के बच्चों के साथ सीएम धामी ने मनाया जन्मदिन
Ad 2