12 July 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

केशव नेगी की दिल्ली में गिरफ्तारी, सांसद त्रिवेंद्र रावत बोले नहीं होने देंगे नाइंसाफी

केशव नेगी की दिल्ली में गिरफ्तारी, सांसद त्रिवेंद्र रावत बोले नहीं होने देंगे नाइंसाफी

हरिद्वार सांसद एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड प्रकरण में उत्तराखंड निवासी केशव नेगी की गिरफ्तारी के संबंध में कहा है कि मामले की निष्पक्ष, गहन एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि सत्य सामने आ सके और किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय न हो।

त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि इस विषय पर उनकी एवं गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी की दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से विस्तृत वार्ता हुई है। अधिकारियों से स्पष्ट रूप से कहा गया है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जाए तथा जांच प्रक्रिया पूर्णतः निष्पक्ष और तथ्यों पर आधारित हो।

See also  जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम के तहत चंद घंटों में पूरी हुई महिला की मांग

उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के लोग देश-विदेश में अपनी ईमानदारी, मेहनत, कर्मठता और संस्कारों के लिए जाने जाते हैं। उत्तराखंड के लाखों युवा विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा और परिश्रम से प्रदेश एवं देश का नाम रोशन कर रहे हैं। ऐसे में किसी भी मामले में अंतिम सत्य सामने आने से पहले किसी व्यक्ति को अपराधी घोषित करना प्रदेश की छवि को धूमिल करने का प्रयास है।

रावत ने कहा कि अगर केशव नेगी निर्दोष हैं तो उन्हें न्याय दिलाने के लिए हरसंभव कानूनी सहयोग प्रदान किया जाएगा और इस पूरी प्रक्रिया में उनके साथ मजबूती से खड़ा रहा जाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कानून एवं न्याय व्यवस्था के माध्यम से सत्य अवश्य सामने आएगा।

See also  पिथौरागढ़ से सोमनाथ दर्शन के लिए रवाना हुआ 40 सदस्यों का दल

उन्होंने कहा कि हमारा स्पष्ट मत है कि यदि कोई दोषी है तो उसे कानून के अनुसार दंड अवश्य मिलना चाहिए, लेकिन यदि कोई निर्दोष है तो उसे न्याय मिलना भी उतना ही आवश्यक है। देवभूमि उत्तराखंड के सम्मान, सत्य और न्याय की रक्षा के लिए हम सदैव प्रतिबद्ध हैं।

Ad 1
See also  देहरादून मास्टर प्लान 2041 को लेकर जनता ने दिए अहम सुझाव