15 January 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

KMVN-GMVN कर्मचारियों का आंदोलन जारी

KMVN-GMVN कर्मचारियों का आंदोलन जारी

उत्तराखंड में अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर कुमाऊं मंडल विकास निगम और गढ़वाल मंडल विकास निगम संयुक्त कर्मचारी संघ का आंदोलन जारी है। संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने कहा कि संयुक्त कर्मचारी महासंघ के गढ़वाल मंडल विकास निगम व कुमाऊं मंडल विकास निगम के कर्मचारियों ने अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखंड में एक अनोखा आंदोलन पर्यावास संरक्षण का सरकार को सहयोग देने वाला आंदोलन के तहत पौधा रोपण व स्वच्छता कार्यक्रम चलाया। जहां कौसानी पर्यटक आवास के कर्मचारियों ने विधायक सरिता आर्य को ज्ञापन दिया वहीं विभिन्न जनपदों से अधिकारियों के माध्यम से ज्ञापन भी प्रेषित किया।

See also  सीएम धामी ने उत्तरकाशी में किया मांग मेले का उद्घाटन

गुरु रानी ने कहा कि जब तक कुमाऊं मंडल विकास निगम के आवास गृहो की निविदा निरस्त नहीं की जाती और शासन स्तर पर 12 अप्रैल को हुए समझौते के तहत दोनों निगमों के कर्मचारियों को समान कार्य का समान वेतन नहीं दिया जाता है तब तक उनका पर्यावरण संरक्षण के तहत आंदोलन जारी रहेगा। गुरुरानी ने कहा कि आज जहां गढ़वाल मंडल विकास निगम के चारों धामों में स्थित निगम की इकाइयों में पौधारोपण हुआ वहीं कुमाऊं मंडल में पिंडारी ग्लेशियर मार्ग और आदि कैलाश यात्रा मार्ग में स्थित निगम के इकाइयों में भी पौधारोपण व स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया।

See also  चमोली में वनाग्नि सुरक्षा को लेकर डीएम की बैठक

मांगों को लेकर सरकार से गुहार

महासंघ के महामंत्री विजय पुरोहित ने कहा कि यह कार्यक्रम निरन्तर जारी रहेगा। महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष संजय भट्ट ने कहा कि कार्यक्रम के साथ-साथ जनपदों में नई कार्यकारिणी का भी गठन किया जा रहा है। महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष जोगिंदर लाल ने कहा कि सरकार को चाहिए कि निगम के कर्मचारी हमेशा सरकार के हर आदेश को अग्रिम पंक्ति में रहकर करते हैं उनके मांगों का निस्तारण किया जाए। महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कंचन चंदोला ने कहा कि सरकार को चाहिए कि निगमो को आर्थिक रूप से मजबूत करते हुए इनको रोजगारपरक बनाया जाए।

See also  लखनऊ में उत्तरायणी कौथिग, सीएम धामी ने की शिरकत