15 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कुमाऊं मंडल विकास निगम दे रहा रीवर राफ्टिंग की ट्रेनिंग

कुमाऊं मंडल विकास निगम दे रहा रीवर राफ्टिंग की ट्रेनिंग

सीएमबीएडीपी योजना के तहत कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा संचालित विकासखंड कनालीछीना के छात्रों के रीवर राफ्टिंग प्रशिक्षण के चौथे दिन कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक साहसिक पर्यटन दिनेश गुरु रानी ने योग और प्राणायाम की जानकारी दी । उसके बाद छात्रों ने प्रार्थना राष्ट्रगान गाया। दिनेश गुरु रानी द्वारा छात्रों को हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाई गई। छात्रों ने गुरना देवी मंदिर परिसर में नित्य की भांति पौधारोपण किया ।छात्रों ने सरयू नदी में रीवर राफ्टिंग के साथ रीवर रेस्क्यू के साथ आपदा प्रबंधन की जानकारी ली। छात्रों ने पेडलिंग तैराकी फिलिप रिफिलिप के साथ छात्रों द्वारा घाट से चमगाड तक सरयू नदी में 6 किलोमीटर का रिवर रन किया गया ।छात्रों को प्रशिक्षण राजेंद्र सिंह पदम सिंह, वेदप्रकाश विनोद धामी द्वारा दिया जा रहा है

See also  औली में विंटर कार्निवाल का आगाज