सीएमबीएडीपी योजना के तहत कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा संचालित विकासखंड कनालीछीना के छात्रों के रीवर राफ्टिंग प्रशिक्षण के चौथे दिन कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक साहसिक पर्यटन दिनेश गुरु रानी ने योग और प्राणायाम की जानकारी दी ।
उसके बाद छात्रों ने प्रार्थना राष्ट्रगान गाया। दिनेश गुरु रानी द्वारा छात्रों को हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाई गई। छात्रों ने गुरना देवी मंदिर परिसर में नित्य की भांति पौधारोपण किया ।छात्रों ने सरयू नदी में रीवर राफ्टिंग के साथ रीवर रेस्क्यू के साथ आपदा प्रबंधन की जानकारी ली। छात्रों ने पेडलिंग तैराकी फिलिप रिफिलिप के साथ छात्रों द्वारा घाट से चमगाड तक सरयू नदी में 6 किलोमीटर का रिवर रन किया गया ।छात्रों को प्रशिक्षण राजेंद्र सिंह पदम सिंह, वेदप्रकाश विनोद धामी द्वारा दिया जा रहा है

More Stories
बीजेपी के राज्यसभा उम्मीदवार दिनेश आर्य कर भरेंगे नामांकन
चमोली में जनता दरबार, सीडीओ ने सुनीं लोगों की समस्याएं
पिथौरागढ़ में डीएम का जनता दरबार, 42 शिकायतें आईं