सी एम बी ए डी पी योजना के तहत कुमाऊँ मंडल विकास निगम द्वारा संचालित रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण आज छठे दिन भी जारी रहा। कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक साहसिक पर्यटन दिनेश गुरु रानी ने कहा कि विकासखंड कनालीछीना के 19 छात्रों ने प्रार्थना राष्ट्रगान हिमालय शपथ पौधारोपण के बाद झुलाघाट के तालेश्वर मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया।
उसके बाद काली नदी में तालेश्वर से बलतडी तक 11 किलोमीटर का रिवर रन किया ।छात्रों ने काली नदी में राफ्टिंग प्रशिक्षण के साथ-साथ आपदा प्रबंधन की जानकारी भी ली ।छात्रों को रिवर राफ्टिंग का प्रशिक्षण राजेंद्र सिंह पदम सिंह वेद प्रकाश विनोद धामी द्वारा दिया जा रहा है।

More Stories
नवरात्रि और ईद के मद्देनजर कोटद्वार में पुख्ता सुरक्षा
आपदा प्रबंधन को लेकर सफलता के साथ हुई मॉक ड्रिल
सीएम धामी ने दी चैत्र नवरात्र की शुभकामनाएं