सी एम बी ए डी पी योजना के तहत कुमाऊँ मंडल विकास निगम द्वारा संचालित रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण आज छठे दिन भी जारी रहा। कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक साहसिक पर्यटन दिनेश गुरु रानी ने कहा कि विकासखंड कनालीछीना के 19 छात्रों ने प्रार्थना राष्ट्रगान हिमालय शपथ पौधारोपण के बाद झुलाघाट के तालेश्वर मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया।
उसके बाद काली नदी में तालेश्वर से बलतडी तक 11 किलोमीटर का रिवर रन किया ।छात्रों ने काली नदी में राफ्टिंग प्रशिक्षण के साथ-साथ आपदा प्रबंधन की जानकारी भी ली ।छात्रों को रिवर राफ्टिंग का प्रशिक्षण राजेंद्र सिंह पदम सिंह वेद प्रकाश विनोद धामी द्वारा दिया जा रहा है।

More Stories
मुख्यमंत्री और भ्रष्ट मंत्रियों के खिलाफ महानगर कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान शुरू, सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता को किया जाएगा लामबंद
अल्पसंख्यक मोर्चा का मिशन 2027, बासित अली ने किया कमल खिलने का दावा
सीएम धामी से मिले रुद्रपुर और काशीपुर के मेयर, स्वच्छता का पुरस्कार जीतने के बारे में चर्चा