28 June 2025

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

आदि कैलाश यात्रियों को सकारात्मक संदेश दे रहा कुमाऊं मंडल विकास निगम

आदि कैलाश यात्रियों को सकारात्मक संदेश दे रहा कुमाऊं मंडल विकास निगम

पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में आदि कैलाश यात्रा नवे दल के यात्रियों का कुमाऊँ मंडल विकास निगम के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में निगम कर्मचारियों ने माला पहनाकर व जूस पिलाकर स्वागत किया। यात्रियों ने शहीद स्मारक में एक दिया शहीदों के नाम के तहत दीप जलाकर शहीदों को नमन किया। दिनेश गुरु रानी ने यात्रियों को मराठी भाषा में हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाई। व शपथ रजिस्टर भरवाया । यात्रियों को काला पानी, नाभीढांग जौलिगकौग व गूंजी में पौधारोपण हेतु पौधे दिए ‌।यात्रियों ने कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक दिनेश गुरु रानी द्वारा पर्यावरण संरक्षण के तहत चलाई जा रही मुहिम का स्वागत किया तथा कहा कि वह भी इस मूहिम में शामिल होकर उच्च हिमालय क्षेत्र में हिमालय को कूड़ा मुक्त करने में सहयोग प्रदान करेंगे ।वह। पौधारोपण करेंगे ।साथ ही यात्रा पूरी करने के बाद अपने घर पर भी पौधारोपण करेंगे। यात्रा दल में 25 यात्री शामिल हैं। जिनमें 15 महिलाएं व 10 पुरुष शामिल हैं। जिनमें तमिलनाडु से चार दादर नगर हवेली से 2 उत्तर प्रदेश से 2 महाराष्ट्र से 17 यात्री शामिल हैं। यात्रियों का स्वागत करने वालों में हर सिंह शेर सिंह वेद प्रकाश पदम सिंह सौरभ खोलिया गोपाल बिष्ट राजेंद्र सिंह दीपक महेश कुमार नीरज शामिल रहे।

See also  रि. कर्नल रतन राम नेगी बनाए गए उत्तराखंड कांग्रेस भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष