17 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

रुद्रप्रयाग में ऑपरेशन प्रहार, पुलिस कुछ गिरफ्त में शराब तस्कर

रुद्रप्रयाग में ऑपरेशन प्रहार, पुलिस कुछ गिरफ्त में शराब तस्कर

मुख्यमंत्री क आगामी चारधाम यात्रा की पवित्रता के मद्देनजर, चारधाम यात्रा की आड़ में नशे का कारोबार करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये हैं। साथ ही आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर नकेल कसने हेतु जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से मुख्यालय के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है। प्रतिवर्ष होने वाली चारधाम यात्रा अवधि में नशे के कारोबार, अवैध शराब का पूर्व से ही भण्डारण एवं विक्रय किये जाने की शिकायतों के मद्देनजर एसपी रुद्रप्रयाग रुद्रप्रयाग में ऑपरेशन प्रहार, पुलिस कुछ गिरफ्त में शराब तस्करनीहारिका तोमर ने जिले के सभी कोतवाली प्रभारी व एस.ओ.जी. प्रभारी को प्रो-एक्टिव होकर इस तरह के कुचक्र को तोड़े जाने के निर्देश दिये गये हैं। प्राप्त दिशा-निर्देशों पर पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी के पर्यवेक्षण में जनपद की एस.ओ.जी. ने गत दिवस 3 अप्रैल/प्रचलित दिवस 4 अप्रैल की मध्य रात्रि में एक व्यक्ति को भारी मात्रा में शराब का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया है। एस.ओ.जी. टीम ने चेकिंग के दौरान इस व्यक्ति के वाहन सेंट्रो कार (UA07F4817) से अलग-अलग ब्रांड की शराब बरामद की है। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ऊखीमठ पर मु.अ.सं. 9/2026 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है।

See also  अंकिता भंडारी की चौथी बरसी पर देहरादून में होगी सभा, जांच में तेजी लाने की मांग

 

*अभियुक्त का विवरण -* अशोक कुमार तिवारी पुत्र छोटिया लाल तिवारी निवासी ग्राम पठाली थाना ऊखीमठ जिला रुद्रप्रयाग

 

*बरामदगी का विवरण -* 6 पेटी मैकडॉवेल व्हिस्की (12 बोतल 48 हाफ व 144 पव्वे), 4 पेटी सोलमेट व्हिस्की (192 पव्वे), 1 पेटी रॉयल ग्रीन व्हिस्की (24 हाफ)

 

*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास- वर्ष 2019-20 एवं वर्ष 2023 में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत हुए हैं।*

 

*पुलिस टीम का विवरण -*

 

1- प्रभारी एस.ओ.जी. उप निरीक्षक रणजीत खनेड़ा

2- आरक्षी देवेन्द्र सिंह

3- आरक्षी विनय कुमार

4- आरक्षी रविंद्र सिंह

 

अवांछित गतिविधियों व आपराधिक कृत्यों में शामिल व्यक्तियों के विरुद्ध रुद्रप्रयाग पुलिस की कार्यवाही निरन्तर जारी है।

See also  आय से अधिक संपत्ति मामले में घिरे गणेश जोशी, कांग्रेस ने कैबिनेट से बर्खास्त करने की उठाई मांग