22 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पिथौरागढ़ में परिवहन विभाग का एक्शन

पिथौरागढ़ में परिवहन विभाग का एक्शन

सड़क सुरक्षा एवं परिवहन नियमों के प्रभावी अनुपालन को सुनिश्चित करने हेतु परिवहन विभाग द्वारा जनपद पिथौरागढ़ में अवैध रूप से संचालित बाहरी राज्यों के ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान एआरटीओ (प्रवर्तन) शिवांश कांडपाल के नेतृत्व में संचालित किया गया। पिथौरागढ़ में परिवहन विभाग का एक्शन

अभियान के दौरान कई गंभीर अनियमितताएँ सामने आईं। जांच में पाया गया कि कृषि कार्य हेतु पंजीकृत ट्रैक्टरों का अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था। कई वाहन बिना वैध दस्तावेजों के संचालित हो रहे थे, जबकि कुछ मामलों में चालक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस तक उपलब्ध नहीं था। इसके अतिरिक्त, कई ट्रैक्टर बिना नंबर प्लेट के सड़कों पर चल रहे थे, जो न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि सड़क सुरक्षा के लिए भी अत्यंत खतरनाक है।

See also  बदरीनाथ में देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल में शामिल हुए सीएम धामी

कार्रवाई के दौरान बीते सप्ताह में कुल 5 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज किया गया। साथ ही, विभिन्न धाराओं के तहत प्रत्येक वाहन पर लगभग ₹40,000 तक का जुर्माना लगाया गया। विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया कि इस प्रकार की लापरवाही और नियमों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एआरटीओ ने बताया कि सड़क सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने सभी वाहन स्वामियों एवं चालकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने वाहनों का संचालन निर्धारित नियमों के अनुसार ही करें, अन्यथा नियमानुसार कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान में प्रवर्तन दल के सदस्य सीमा राणा, बलदेव, बहादुर एवं महेंद्र साथ रहे।

See also  सेवा संकल्प अभियान के तहत पिथौरागढ़ में बूट कैंप का आयोजन