7 July 2025

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

आदि कैलाश से लौटे यात्रियों का कुमाऊं मंडल विकास निगम ने किया स्वागत

आदि कैलाश से लौटे यात्रियों का कुमाऊं मंडल विकास निगम ने किया स्वागत

पर्यटक आवास गृह डीडीहाट में आदि कैलाश यात्रा नवे दल की वापसी पर कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में निगम कर्मचारियों ने माला पहनाकर व जूस पिलाकर यात्रियों का स्वागत किया। यात्रियों ने कहा कि उन्होंने आदि कैलाश व ओम पर्वत के अद्भुत दर्शन किए और वह अपने आप को सौभाग्यशाली मानते हैं कि उन्होंने कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक दिनेश गुरु रानी द्वारा चलाई गई मूहिम हिमालय बचाओ अभियान के तहत काला पानी नाभीढांग जौलिगकौग गुंजी बूंदी में पौधारोपण किया ।उन्होंने निगम द्वारा दी गई व्यवस्थाओं की सराहना की। यात्रियों का स्वागत करने वालों में बलवंत सिंह वेद प्रकाश बबलू ललित कुमार संदीप रावल गजेंद्रधामी व दल के कोऑर्डिनेटर दीवान सिंह शामिल रहे। यात्रा दल दिन का भोजन करने के उपरांत चौकड़ी के लिए रवाना हो गया।

See also  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत