पर्यटक आवास गृह डीडीहाट में आदि कैलाश यात्रा नवे दल की वापसी पर कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में निगम कर्मचारियों ने माला पहनाकर व जूस पिलाकर यात्रियों का स्वागत किया।
यात्रियों ने कहा कि उन्होंने आदि कैलाश व ओम पर्वत के अद्भुत दर्शन किए और वह अपने आप को सौभाग्यशाली मानते हैं कि उन्होंने कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक दिनेश गुरु रानी द्वारा चलाई गई मूहिम हिमालय बचाओ अभियान के तहत काला पानी नाभीढांग जौलिगकौग गुंजी बूंदी में पौधारोपण किया ।उन्होंने निगम द्वारा दी गई व्यवस्थाओं की सराहना की। यात्रियों का स्वागत करने वालों में बलवंत सिंह वेद प्रकाश बबलू ललित कुमार संदीप रावल गजेंद्रधामी व दल के कोऑर्डिनेटर दीवान सिंह शामिल रहे। यात्रा दल दिन का भोजन करने के उपरांत चौकड़ी के लिए रवाना हो गया।

More Stories
गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर सामाजिक समरसता संदेश यात्रा का उत्तराखंड में भव्य स्वागत
स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए धामी सरकार उठा रही असरदार कदम
जल प्रदूषण रोकने के लिए उत्तराखंड में उठाए जा रहे अहम कदम