नैनीताल। हाईकोर्ट ने हरिद्वार खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को राहत नहीं दी है। उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। यही नहीं सरकार से उनके खिलाफ दर्ज मामलों को लेकर रिपोर्ट पेश करने को कहा है।
बता दें कि पूर्व विधायक चैंपियन के खिलाफ उनके सुरक्षाकर्मी गोकुल प्रसाद यादव की ओर से हरिद्वार में दुर्व्यवहार करने, और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एफ आईआर दर्ज की है। इसके खिलाफ चैंपियन नैनीताल हाई कोर्ट पहुंच गये।
न्यायमूर्मि राकेश थपलियाल की पीठ में उनके मामले में सुनवाई हुई। आरोपी की ओर से कहा गया कि उनके खिलाफ लगाये गये आरोप राजनीति से प्रेरित हैं जबकि सरकार ने बताया गया कि पूर्व विधायक के खिलाफ अभी तक 10 अभियोग पंजीकृत हैं। अंत में अदालत ने स्थगनादेश देने से इनकार कर दिया साथ ही सरकार से कहा कि वो विधायक के खिलाफ दर्ज अभियोगों के मामले में रिपोर्ट प्रस्तुत करे।

More Stories
पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में राज्यपाल ने की प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा
केशव नेगी की दिल्ली में गिरफ्तारी, सांसद त्रिवेंद्र रावत बोले नहीं होने देंगे नाइंसाफी
उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन मॉडल की ग्लोबल स्टेज पर सराहना