खानपुर से बीजेपी के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की अस्पताल से रिहाई के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। बता दे कि मंगलवार को जिला कोर्ट में उनकी जमानत को मंजूरी दे दी थी जिसके बाद बुधवार को पूरे दिन प्रक्रिया को पूरा करते हुए शाम को उन्हें जिला
अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अपने समर्थकों के उत्साह के बीच में कुमार प्रणव सिंह चैंपियन ने रिहा होने के बाद कहा कि ये सत्य की जीत है और उन्हें न्याय प्रणाली पर पूरा विश्वास है। प्रणव सिंह चैंपियन के वकील गोपाल चतुर्वेदी ने कहा कि उन्हें विश्वास था कि उनके पक्ष को जमानत मिलेगी और आज पूरी कानूनी प्रक्रिया को पूरा करते हुए वे यहां से डिस्चार्ज कर कर अपने घर भेज दिया है।

More Stories
केदारनाथ धाम यात्रा की समाप्ति के अवसर पर रुद्रप्रयाग पुलिस ने बेस कैंप केदारनाथ में किया भण्डारे का आयोजन, डोली के साथ वापस लौट रहे श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया भण्डारे का प्रसाद
केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अमित शाह के आरोपों के बाद दिया अपनी सरकार के काम का हिसाब