24 July 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

ढाबे की आड़ में शराब का धंधा, पिथौरागढ़ पुलिस ने लिया एक्शन

Processed with MOLDIV

ढाबे की आड़ में शराब का धंधा, पिथौरागढ़ पुलिस ने लिया एक्शन

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के आदेशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी एवं पुलिस उपाधीक्षक धारचुला के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा सम्पूर्ण जनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर देर रात्रि तक सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 07.02.2026 को थानाध्यक्ष

जाजरदेवल मनोज पांडे के नेतृत्व में उप निरीक्षक आनन्द गिरी मय पुलिस टीम द्वारा टोटानोला क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक दुकान संचालक ललित मोहन कापड़ी को अपने ढाबे में अवैध रूप से शराब बेचने/परोसने पर गिरफ्तार किया गया।थाना जाजरदेवल में उक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 21/60 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया ।

See also  यूथ कांग्रेस का पिथौरागढ़ में प्रदर्शन, दिल्ली में हुए लाठीचार्ज और राहुल गांधी के साथ हुई बदसलूकी को लेकर आक्रोश, ऋषेंद्र महर बोले तानाशाही सरकार की उल्टी गिनती शुरू

साथ ही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली झूलाघाट श्री संजीव कुमार के नेतृत्व में अपर उ0नि0 लोकेंद्र सिंह मय पुलिस टीम व थानाध्यक्ष थल श्री प्रकाश चंद्र पांडे के नेतृत्व मे थाना थल पुलिस टीम द्वारा झूलाघाट व थल क्षेत्र में शांति भंग करने वाले कमलेश चंद्र व संजय सिंह धामी को बीएनएसएस की धारा 172 के तहत गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त, जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान, यातायात नियमों के उल्लंघन एवं मिशन मर्यादा अभियान के अंतर्गत कुल 148 व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।

See also  मतदाता सूची को लेकर अहम बैठक
Ad 2