23 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पौड़ी में शराब पॉलिटिक्स तेज

पौड़ी में शराब पॉलिटिक्स तेज

पौड़ी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार गणेश गोदियाल ने बीजेपी और बीजेपी उम्मीदवार अनिल बलूनी पर शराब के जरिये चुनाव प्रभावित करने की कोशिश का आरोप लगाया है। गोदियाल ने आरोप लगाया कि बीजेपी उम्मीदवार के इशारे पर साढ़े 9 हजार पेटी शराब बांटने के लिए लाई गई है। गोदियाल ने कहा कि काफी देर बाद इसकी जांच हो पाई और  सतपुली के शराब बॉटलिंग प्लांट से शराब की पेटियां बरामद की गई लेकिन जिनके पास शराब का जिम्मा था वो सभी भाग गए। गोदियाल ने इस मामले में आबकारी अधिकारी पर भी निशाना साधा है। साथ ही चुनाव आयोग से इस मामले की शिकायत कर आबकारी अधिकारी समेत दूसरे जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई करने की मांग की है। गोदियाल ने इसे गंभीर मामला बताया है और बीजेपी उम्मीदवार पर तीखा हमला बोला है। गोदियाल ने कहा है कि प्रशासनिक अमला भी बीजेपी कार्यकर्ता की तरह काम कर रहा है। लिहाजा इस मामले को संजीदगी से लिया जाना चाहिए। गोदियाल के इन आरोपों के बाद सियासत गर्म है और अब बीजेपी की प्रतिक्रिया का इंतजार है।

See also  सीएम धामी ने सड़क सुरक्षा को लेकर 257 करोड़ रुपये मंजूर किए