पौड़ी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार गणेश गोदियाल ने बीजेपी और बीजेपी उम्मीदवार अनिल बलूनी पर शराब के जरिये चुनाव प्रभावित करने की कोशिश का आरोप लगाया है। गोदियाल ने आरोप लगाया कि बीजेपी उम्मीदवार के इशारे पर साढ़े 9 हजार पेटी शराब बांटने के लिए लाई गई है। गोदियाल ने कहा कि काफी देर बाद इसकी जांच हो पाई और सतपुली के शराब बॉटलिंग प्लांट से शराब की पेटियां बरामद की गई लेकिन जिनके पास शराब का जिम्मा था वो सभी भाग गए।
गोदियाल ने इस मामले में आबकारी अधिकारी पर भी निशाना साधा है। साथ ही चुनाव आयोग से इस मामले की शिकायत कर आबकारी अधिकारी समेत दूसरे जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई करने की मांग की है। गोदियाल ने इसे गंभीर मामला बताया है और बीजेपी उम्मीदवार पर तीखा हमला बोला है। गोदियाल ने कहा है कि प्रशासनिक अमला भी बीजेपी कार्यकर्ता की तरह काम कर रहा है। लिहाजा इस मामले को संजीदगी से लिया जाना चाहिए। गोदियाल के इन आरोपों के बाद सियासत गर्म है और अब बीजेपी की प्रतिक्रिया का इंतजार है।

More Stories
बीजेपी प्रकोष्ठों की बैठक में सीएम धामी बोले 2027 में भी कमल खिलना तय
महेंद्र भट्ट का कांग्रेस पर निशाना, पीएम के खिलाफ अपशब्द कहने पर माफी की मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर कांग्रेस ने खोला मोर्चा, राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने की बड़ी मांग, बीजेपी की नीयत पर उठाए सवाल