जनपद रुद्रप्रयाग में प्रचलित श्री केदारनाथ यात्रा के दृष्टिगत अवैध शराब की तस्करी, परिवहन, विक्रय करने वालों के विरुद्ध जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस ने अभियान चलाया हुआ है। पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग के प्रभावी पर्यवेक्षण में थाना अगस्त्यमुनि ने 02 नेपाली महिलाओं को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है, जिनके विरुद्ध थाना अगस्त्यमुनि पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है। 
थाना अगस्त्यमुनि से सम्बन्धित महिला अभियुक्ताओं का विवरण
1- सुरजा बुढ़ा पुत्री वीर बहादुर बुढ़ा, निवासी रोवा, थाना गमगढ़ी, जिला मुगू, कर्णाली प्रदेश नेपाल। हाल निवास फाटा।
2- जानकी पुत्री जयबहादुर, निवासी रोवा, थाना गमगढ़ी, जिला मुगू, कर्णाली प्रदेश, नेपाल, हाल निवासी फाटा।
*बरामदगी विवरण*- 26 बोतल मेकडॉवल्स नम्बर वन व्हिस्की अवैध अंग्रेजी शराब
*पुलिस टीम का विवरण*
1- महिला आरक्षी रुचि
2- महिला आरक्षी विनीता

More Stories
बीजेपी का प्रशिक्षण शिविर, धामी ने भी दिए टिप्स
शहरों में विकास के नाम पर हो रही लापरवाही को लेकर यशपाल आर्य ने उठाए सवाल, सरकार को दिया अल्टीमेटम
पिथौरागढ़ में डीएम ने की 20 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा