भगवान तुंगनाथ जी की उत्सव डोली आज चोपता से भनकुन पहुंची। उत्सव डोली आज तथा कल 6 नवंबर को भी भनकुन में प्रवास करेगी। 7 नवंबर को पंचमुखी उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल श्री मर्केटेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंचेगी। इसी के साथ श्री मर्केटेश्वर मंदिर मक्कूमठ में शीतकालीन पूजाएं शुरू हो जायेंगी। उल्लेखनीय है कि श्री तुंगनाथ मंदिर के कपाट बीते 4 नवंबर सोमवार दोपहर को बंद हुए। श्री तुंगनाथ जी की उत्सव डोली ने कल चोपता में प्रवास किया।

इस अवसर पर मठापति रामप्रसाद मैठाणी, डोली प्रभारी प्रकाश पुरोहित, प्रबंधक बलबीर नेगी, चंद्र मोहन बजवाल, पुजारी विनोद मैठाणी, प्रकाश मैठाणी रवीन्द्र मैठाणी आदि मौजूद रहे।

More Stories
देहरादून में कांग्रेस का प्रदर्शन, गोदियाल बोले 2027 में बीजेपी की सत्ता से विदाई तय
टिहरी झील को बनाया जाएगा ग्लोबल डेस्टिनेशन
उत्तराखंड पुलिस फिर चलाएगी वेरिफिकेशन ड्राइव, कानून व्यवस्था के मद्देनजर फैसला