14 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

मदन कौशिक ने आपदा कंट्रोल रूम से जाना चमोली हादसे को अपडेट

मदन कौशिक ने आपदा कंट्रोल रूम से जाना चमोली हादसे को अपडेट

आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने आज राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचकर जनपद चमोली के पीपलकोटी स्थित टीएचडीसी टनल में हुई घटना के उपरांत संचालित राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने टनल के भीतर लापता व्यक्तियों की तलाश के लिए चलाए जा रहे सर्च एवं रेस्क्यू अभियान, घायलों के उपचार तथा घटनास्थल पर संचालित अन्य राहत कार्यों की जानकारी ली।मदन कौशिक ने आपदा कंट्रोल रूम से जाना चमोली हादसे को अपडेट

अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशासन प्रकाश चंद्र तथा अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रियान्वयन डीआईजी राजकुमार नेगी ने राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति से अवगत कराया। कैबिनेट मंत्री ने मृतकों के शवों को पूरे सम्मान के साथ उनके गृह क्षेत्रों तक पहुंचाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा।

See also  सीएम धामी ने चमोली में हादसे वाली टनल का लिया जायजा

उन्होंने कहा कि आपदा की इस कठिन घड़ी में राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रभावितों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर चुके हैं तथा अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल भी जाना है।

इस दौरान मंत्री ने आने वाले दिनों के मौसम पूर्वानुमान की जानकारी लेते हुए संभावित मौसम की स्थिति को देखते हुए सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न नदियों के जलस्तर की भी जानकारी ली और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखने को कहा।

See also  चमोली टनल हादसे पर सीएम धामी ने छत्तीसगढ़ और झारखंड के मुख्यमंत्रियों से की फोन पर बात, श्रमिकों कुछ सुरक्षा का दिया भरोसा