उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष अध्यक्ष महेंद्र भट्ट आज राज्यसभा प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन कराएंगे। सुबह 11 बजे विधानसभा स्थित चुनाव अधिकारी कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
इस दौरान उनके साथ प्रदेश बीजेपी प्रभारी दुष्यंत गौतम, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के साथ ही कैबिनेट मंत्री और विधायक भी मौजूद रहेंगे। महेंद्र भट्ट का निर्विरोध चुनाव तय है क्योंकि विपक्ष के ना तो आंकड़े हैं और ना ही कोई उम्मीदवार नामांकन कर रहा है। अनिल बलूनी की जगह अब महेंद्र भट्ट उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद होंगे।

More Stories
मदन कौशिक ने आपदा प्रभावित किसानों को मदद देने का दिया भरोसा
सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में शामिल हुए सीएम धामी
आदमखोर के हमले में महिला की मौत, पीड़ित परिवार से मिले गणेश गोदियाल