6 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

बडे़ आंदोलन की तैयारी में महिला कांग्रेस

बडे़ आंदोलन की तैयारी में महिला कांग्रेस

भारतीय राष्ट्रीय महिला कांग्रेस ने महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों को लेकर राष्ट्रव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के नेतृत्व मैं 29 जुलाई 2024 को एक दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसके माध्यम से केन्द्र सरकार से महिला सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण मांगें की जाएंगी। 29 जुलाई 2024 को राष्ट्रीय व्यापी आंदोलन में उत्तराखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला सहित बडी संख्या में महिला कांग्रेस पदाधिकारी भी दिल्ली कूच करेंगी। ज्योति रौतेला ने कहा कि आज देशभर महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों में बेतहाशा वृद्धि हुई है अकेले राजस्थान राज्य में पिछले 6 महीने में 20 हजार महिला अपराध की घटनाएं घटित हुई हैं, हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड महिला अपराध में पहले स्थान पर हैं।

महिला कांग्रेस के अहम मुद्दे

1

महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण और भागीदारी के तहत महिला आरक्षण कानून को तुरंत लागू किया जाए और इसमें अति पिछड़े वर्ग कि हमारी OBC बहनों को आरक्षण और भागीदारी को सुनिश्चित की जानी चाहिए।

See also  मदरसों के खिलाफ धामी के आदेश पर एक्शन जारी

2
आर्थिक सशक्तिकरण के तहत देश की आधी आबादी जो आज बढ़ती महँगाई और बेरोजगारी से लड़ रही है, उसे राहत देने के लिए नारी न्याय के तहत महालक्ष्मी योजना के अनुसार हर गरीब परिवार की एक महिला को सालाना 1 लाख रुपया या हर महीने 8 हजार 500 रूपये की आर्थिक सहायता सीधा उनके बैंक खातों में दिये जाने की माॅंग।

3
महिलाओं को सामाजिक न्याय और सुरक्षा का अधिकार

उत्तराखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष का हमला

ज्योति रौतेला ने कहा कि बीजेपी शासन में देश भर में लगातार महिलाओं के खिलाफ अपराध में भारी वृद्धि हुई है जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि अपराधियों में कानून का भय समाप्त हो गया है, इसका ताजा उदाहरण मध्य प्रदेश के रीवा में दो महिलाओं को दबंगों द्वारा जिंदा गाढ़े जाने की घटना है जिसमें पूरे देश को शर्मसार किया है। उन्होनें कहा कि इसी प्रकार उत्तराखण्ड के जनपद हरिद्वार में 14 वर्षिय नाबालिक दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या कर दी गयी जिसमें भाजपा नेता की संलिप्तता उजागर हुयी, इससे पूर्व भी राज्य में हुए अंकिता भण्डारी हत्याकाण्ड में BJP नेता के पुत्र शामिल था। बडे़ आंदोलन की तैयारी में महिला कांग्रेस

See also  DM चमोली ने काम ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण

ज्योति रौतेला कहा कि उम्मीद की जा रही थी केन्द्र सरकार के बजट में महिलाओं की सुरक्षा के तहत महिलाओं की पुलिस में भर्ती और सक्रिय महिला थानों के लिए बात होगी जो देखने सुनने को इस बजट में नहीं मिली । उन्होंने यह भी बताया कि आंदोलन महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के नेतृत्व में भारत की राजधानी दिल्ली से होते हुए हर राज्य की राजधानी, हर बड़े शहर और जिलों तक में तब तक जारी रहेगा जब तक आधी आबादी की मांगों को मान नहीं लिया जाता और उन्हें उनके हक अधिकार और सुरक्षा नहीं दे दी जाती। इस आंदोलन के जरिये सरकार पर दबाव बनाने और महिला सुरक्षा को लेकर जागरुक करने का काम किया जाएगा।

See also  सीएम धामी ने विकास योजनाओं के लिए बजट को दी मंजूरी