Big Breaking:-नगर निगम रुड़की के मेयर गौरव गोयल ने दिया इस्तीफा
उत्तराखंड शासन से आज की बड़ी खबर है कि नगर निगम रुड़की के महापौर गौरव गोयल ने त्यागपत्र दिया है जिसे तत्काल प्रभाव से स्वीकार करते हुए रुड़की के महापौर नगर प्रमुख पद को रिक्त घोषित किया गया है साथ ही नगर निगम रुड़की में जिलाधिकारी हरिद्वार को वित्त अधिकारी नामित किया गया है प्रमुख सचिव आरके सुधांशु ने इस पर आदेश जारी कर दिए हैं। कुछ महीने पूर्व हाईकोर्ट ने मेयर गौरव गोयल पर गंभीर टिप्पणी करते हुए हटाने के आदेश दिए थे।
शासन की अधिसूचना संख्या-30 / IV (3) /2023-57 (सा0) 2006 दिनांक 28-07-2023 द्वारा महापौर/नगर प्रमुख नगर निगम रूडकी के पद को रिक्त घोषित किये जाने के फलस्वरूप अग्रिम आदेशों तक उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम, 1959 ( उत्तराखण्ड में यथाप्रवृत्त) की धारा-100 के अन्तर्गत नगर निगम रूडकी में जिलाधिकारी, हरिद्वार को विहित अधिकारी नामित किया जाता है।2- जिलाधिकारी, हरिद्वार द्वारा दिये गये आदेशों (directions) के अनुसार नगर आयुक्त, नगर निगम रूडकी द्वारा नैत्यिक (Routine) कर्तव्यों का पालन किया जायेगा ।


More Stories
AICCTU ने देहरादून में किया प्रदर्शन, श्रमिकों को हक दिलाने की उठाई मांग
राजनाथ सिंह ने संगठन की सफलता के 9 सूत्र बताए
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने देहरादून के प्रबुद्धजनों को भेंट की सोनिया गांधी की पुस्तक ‘Belonging: A Journey of Love’