27 July 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

MDDA के अफसर ने किया अवैध कब्जा? किसने थमा दिया नोटिस?

MDDA के अफसर ने किया अवैध कब्जा? किसने थमा दिया नोटिस?

MDDA यानि मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के वर्तमान अधीक्षण अभियन्ता हरिचन्द सिंह राणा लंबे समय तक हरिद्वार-रूडकी विकास प्राधिकरण में भी तैनात रह चुके हैं,अब उनको उत्तर प्रदेश सिचाई विभाग के आवास पर अवैध कब्जा करने के नोटिस भेजा गया है, मध्य गंगा सिंचाई विभाग द्वारा उन्हें अवैध कब्जे को खाली करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं साथ ही 7.26 लाख रूपये की जुर्माना भी लगाया गया हैै।

आरोप है कि हरिचंद्र राणा पिछले करीब 10 साल से सरकारी आवास का किराया नहीं भर रहे हैं और उस पर अवैध कब्जा जमाए हुए हैं। आश्चर्य है कि विकास प्राधिकरण एक ऐसा विभाग है जो दूसरो को आवास देने का कार्य करता है ओर उसके ही अधिकारियो द्वारा सरकारी आवासो पर अवैध कब्जा किया जा रहा है।

See also  उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी में पेपर लीक, कांग्रेस ने खोला मोर्चा

अफसर का विवादों से पुराना नाता

यह एक मामला नही है बल्कि विवादो का तो इनसे पुराना नाता रहा है अभी पिछले ही महीने सन्यास रोड कनखल में इनके बेटे का चार मंजिला होटल निर्माण जो अवैध रूप से बिना नक्शा पास करे किया जा रहा था उसको हरिद्वार-रूडकी विकास प्राधिकरण के अधिकारियो ने सील किया था। सूत्रों से यह भी पता चला है कि जूर्स कन्ट्री जैसी बडी ग्रुप हाउसिंग योजना का फर्जी कम्पलीशन जारी करने के सम्बन्ध में विभाग की ओर से इनके खिलाफ जॉच चल रही है। अब देखने की बात रहेगी कि ऐसे भ्रष्ट अधिकारी की कार्यशैली पर शासन द्वारा क्या कार्रवाई की जायेगी ।

See also  धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उत्तराखंड महिला कांग्रेस ने मनाया जश्न, छात्रों को दिया जीत का क्रेडिट