8 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

MDDA ने मसूरी और डोईवाला में अवैध निर्माण के खिलाफ लिया कड़ा एक्शन

MDDA ने मसूरी और डोईवाला में अवैध निर्माण के खिलाफ लिया कड़ा एक्शन

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अनधिकृत और नियमविरुद्ध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार को एमडीडीए की टीम ने ऋषिकेश और डोईवाला क्षेत्र में तीन अलग-अलग मामलों में सीलिंग की कार्रवाई की। इनमें दो मामलों में स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण किया जा रहा था, जबकि एक मामले में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए ही निर्माण कराया जा रहा था।प्राधिकरण की कार्रवाई से निर्माणकर्ताओं में हड़कंप है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि निर्माण संबंधी नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी। MDDA ने मसूरी और डोईवाला में अवैध निर्माण के खिलाफ लिया कड़ा एक्शन

एमडीडीए अधिकारियों के अनुसार, प्राधिकरण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों की लगातार निगरानी की जा रही है। निरीक्षण के दौरान स्वीकृत मानचित्र से विचलन अथवा बिना मानचित्र स्वीकृति के निर्माण मिलने पर उत्तराखंड नगर एवं ग्राम नियोजन तथा विकास अधिनियम, 1973 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

ऋषिकेश में दो भवनों पर कार्रवाई

ऋषिकेश के गली नंबर-10, मनीराम रोड में जयप्रकाश द्वारा स्वीकृत मानचित्र से विचलन करते हुए निर्माण कराया जा रहा था। जांच में अनधिकृत निर्माण सामने आने पर प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर भवन को सील कर दिया।

See also  सर्राफ मंडल देहरादून की प्रदर्शनी में शामिल हुए सीएम धामी

इसी तरह निर्मल ब्लॉक-बी, ऋषिकेश निवासी ओम प्रकाश पना के भवन में भी स्वीकृति के विपरीत निर्माण पाया गया। प्राधिकरण के मुताबिक, पूर्व निर्मित बेसमेंट/भूतल पर संचालित दुकानों के ऊपर प्रथम तल पर स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण किया गया था। मामले में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए संबंधित निर्माण को सील कर दिया गया।

डोईवाला में बिना नक्शे निर्माण पर शिकंजा

डोईवाला के दुधली रोड, चांदमारी निवासी अनिल पॉचाल विश्वकर्मा द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृत कराए भूतल और प्रथम तल पर निर्माण कराया जा रहा था। जांच में निर्माण को अनधिकृत पाए जाने पर प्राधिकरण की ओर से वाद योजित किया गया। इसके बाद सोमवार को टीम ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार निर्माण को सील कर दिया।

See also  माउंट त्रिशूल फतह करने निकली बंगाल इंजीनियर्स की टीम

नियम तोड़े तो होगी सख्त कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में अनधिकृत निर्माण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्वीकृत मानचित्र से विचलन करना अथवा बिना मानचित्र स्वीकृत कराए निर्माण करना नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।उन्होंने कहा कि प्राधिकरण की टीमें लगातार निर्माण कार्यों की निगरानी कर रही हैं और जहां भी अनियमितता सामने आ रही है, वहां नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसका उद्देश्य देहरादून, ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्रों का सुनियोजित एवं व्यवस्थित विकास सुनिश्चित करना है। बंशीधर तिवारी ने भवन स्वामियों और निर्माणकर्ताओं से अपील की कि निर्माण शुरू करने से पहले आवश्यक स्वीकृति प्राप्त करें और स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप ही निर्माण कराएं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सीलिंग सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

See also  कांग्रेस के प्रदर्शन के खिलाफ बीजेपी का धरना
अभियान लगातार रहेगा जारी – मोहन सिंह बर्निया

प्राधिकरण के सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि बिना मानचित्र स्वीकृति अथवा स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने भवन स्वामियों से निर्माण शुरू करने से पहले सभी जरूरी अनुमतियां लेने और स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप ही निर्माण कराने की अपील की। उन्होंने साफ किया है कि प्राधिकरण क्षेत्र में अनधिकृत निर्माण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। निर्माण नियमों की अनदेखी करने वालों पर सीलिंग समेत अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।