1 May 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

मानसून सीजन में चारधाम यात्रा रूट दुरुस्त करने को लेकर बैठक

मानसून सीजन में चारधाम यात्रा रूट दुरुस्त करने को लेकर बैठक

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में चारधाम यात्रा मार्गों के मानसून सीजन से पहले दुरूस्तीकरण को लेकर PWD, BRO, NHAI एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित हुई।

इस अवसर पर मुख्य सचिव ने कहा कि चारधाम यात्रा को सरल एवं सुगम बनाने के लिए सभी आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए। उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को चारधाम यात्रा मार्गों के अंतर्गत मानसून सीजन से पहले भूस्खलन सम्भावित क्षेत्रों का ट्रीटमेंट कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा मार्गों में जहां भी Bottleneck हैं, उनका सुधारीकरण करते हुए आवश्यक उपकरणों एवं मशीनों की संख्या को बढ़ाया जाए।  इस अवसर पर DG, BRO ले.ज. हरपाल सिंह, सचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, NHAI एवं THDC के वरिष्ठ अधिकारी सहित उत्तरकाशी, टिहरी एवं चमोली जनपद के DMs उपस्थित थे।

See also  हरिद्वार कुंभ की तैयारियों को मुख्य सचिव की समीक्षा बैठक