2 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

नियमितीकरण की मांग को लेकर आंदोलन ने पूरे किए 185 दिन

नियमितीकरण की मांग को लेकर आंदोलन ने पूरे किए 185 दिन

संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को शीघ्र जारी करने को लेकर राज्य में किया जा रहा अनूठा पौधारोपण आंदोलन आज 185वें  दिन भी जारी रहा। नियमितीकरण की मांग को लेकर आंदोलन ने पूरे किए 185 दिन

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में आज पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ के कर्मचारियों ने मानसरोवर यात्री वाटिका में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया। उन्होंने कहा कि पौधारोपण आंदोलन जारी रहेगा। गुरु रानी ने कहा कि निगम के कर्मचारियों के द्वारा पौधों की देख-रेख भी की जा रही है‌।पौधा रोपण कार्यक्रम में हंसी बिष्ट पदम सिंह शेर सिंह शोभाराम महेश कुमार नरेंद्र थापा दीपक रावल राजेंद्र रावल विजय बोरा वेद प्रकाश सौरभ खोलिया सहित निगम कर्मी उपस्थित रहे।

See also  श्रीनगर में आपदा प्रभावित गांवों में गणेश गोदियाल का दौरा