हरिद्वार से बीजेपी सांसद और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बाण गंगा नदी को पुनर्जीवित करने का अभियान शुरू किया है। इस अभियान में पार्टी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में जनसहभागिता देखने को मिली, स्वयं सांसद हरिद्वार ने कार्यक्रम के अंतिम तक मोर्चे को संभाले रखा| मैली padi बाण गंगा में सबके साथ उतरकर स्वयं सांसद बाण गंगा नदी को साफ करते दिखे।
इस अभियान के संबंध में आज हरिद्वार में बाण गंगा नदी के पुनर्जीवन को लेकर सांसद ने हरिद्वार जिले के सिंचाई, खनन, वन विभाग के अधिकारीयों के साथ बाण गंगा को उसके पुराने स्वरूप में लौटने, नदी को स्वच्छ, निर्मल और सुन्दर बनाने को लेकर परामर्श किया| साथ ही उनके द्वारा बाण गंगा नदी का संपूर्ण सर्वेक्षण और इसकी कार्य योजना तैयार करने करने के लिए कहा गया| उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अग्रणी रहकर इस अभियान को सफल बनाने पर बल दें, ठोस कदम उठाएं| सांसद ने कहा कि जहाँ विभागीय सहयोग और जनभागीदारी मिलती है वहां परिणाम सुखद मिलते हैं।
उन्होंने कहा कि आज के समय में प्लास्टिक का अंधाधुंध उपयोग और उसका लापरवाही से नदी-नालों में फेंका जाना न केवल पर्यावरण को गहरे ज़ख्म दे रहा है, बल्कि यह मानवीय जीवन के लिए गंभीर बीमारियों को भी न्यौता दे रहा है।सांसद ने कहा कि जब भी किसी को नदियों-नालों में प्लास्टिक फेंकते देखता हूँ, तो लगता है मानो किसी ने सीने पर खंजर घोप दिय। उन्होंने कहा कि हमें पर्यावरण की चिंता करते हुए आज से ही जल-जंगल-जमीन पर हो रहे मानवीय दंश को बन्द करना होगा तब जाकर ही भावी पीढ़ी को हम स्वच्छ, सुन्दर और खुशहाल वातावरण दे पाएंगे।

More Stories
स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह
नड्डा दे गए बीजेपी को एकजुटता की नसीहत
कानून व्यवस्था के मुद्दे पर कांग्रेस ने किया पुलिस हेडक्वार्टर का घेराव, धामी सरकार पर लगाए माफिया राज को संरक्षण देने के आरोप