24 July 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत

हरिद्वार के सांसद एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर रावत ने उन्हें रिलेशनशिप काउन्सलिंग पर आधारित पुस्तक “प्री-वेडिंग काउन्सलिंग : जागरूकता ही समाधान” भेंट की।

सांसद रावत ने बताया कि यह पुस्तक आज के तेजी से बदलते सामाजिक परिवेश में वैवाहिक जीवन को लेकर जागरूकता बढ़ाने, आपसी संवाद को मजबूत करने तथा भावनात्मक संतुलन को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक विशेष रूप से युवा पीढ़ी को जिम्मेदार, संवेदनशील एवं सशक्त दांपत्य जीवन की ओर मार्गदर्शन प्रदान करती है।

See also  उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी पेपर लीक का आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार

उन्होंने ये भी अवगत कराया कि देवभूमि विकास संस्थान द्वारा प्री-वेडिंग काउन्सलिंग विषय पर निरंतर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। श्री रावत संस्थान के संरक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान करते रहते हैं। संस्थान द्वारा वर्षों से सामाजिक सरोकारों से जुड़े अनेक कार्य किए जा रहे हैं, जिनमें वृक्षारोपण, स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, नेत्रदान-देहदान जागरूकता, नदियों के पुनर्जीवन के प्रयास, स्वच्छता अभियान सहित अन्य जनहितकारी गतिविधियां शामिल हैं।इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देवभूमि विकास संस्थान द्वारा किए जा रहे सामाजिक प्रयासों की सराहना की। उन्होंने संस्थान को भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ समाजहित में कार्य करते रहने की शुभकामनाएं दीं।

See also  सीएम धामी ने शुरू किया किया महत्वपूर्ण योजना का दूसरा