9 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

मुकेश प्रसाद को बनाया गया परवादून जिला कांग्रेस महासचिव

मुकेश प्रसाद को बनाया गया परवादून जिला कांग्रेस महासचिव

कांग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठा व संगठनात्मक रुचि व अनुभव को देखते हुए उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की संस्तुति पर जॉलीग्रांट निवासी मुकेश प्रसाद को परवादून कांग्रेस जिला महासचिव पद पर मनोनीत किया गया ।  मुकेश प्रसाद डोईवाला एनएसयूआई व युवा कांग्रेस में विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं । मुकेश प्रसाद को बनाया गया परवादून जिला कांग्रेस महासचिवपरवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने नियुक्ति करते हुए आशा व्यक्त की है कि नवनियुक्त जिला महासचिव अपने दायित्वों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करते हुये मल्लिकार्जुन खड़गे की भावना तथा कांग्रेस की गौरव शाली परंपराओं के अनुरूप पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाते हुये संगठन को मजबूती प्रदान करने में सहयोग करेंगे ।

See also  हल्द्वानी शुद्धिकरण के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन

नियुक्ति पर कांग्रेस पीसीसी सदस्य गौरव चौधरी,मनोज नौटियाल,गजेंद्र विक्रम शाही,सागर मनवाल,करतार नेगी,महेंद्र भट्ट,उमेद बोरा,एसपी बहुगुणा,जीतेंद्र कुमार,गौरव मल्होत्रा,सुनील बरमन,राहुल सैनी,सावन राठौर,स्वतंत्र बिष्ट व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया ।