14 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

नगर पंचायत बदरीनाथ ने शुरू किया ये अहम काम

नगर पंचायत बदरीनाथ ने शुरू किया ये अहम काम

बदरीनाथ धाम में बड़ी संख्या में सड़कों पर छोड़े गए गौवंश से अब वाहन चालकों और तीर्थयात्रियों को परेशान नहीं होना होगा यहां नगर पंचायत बदरीनाथ ने समस्या के निस्तारण के लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट से प्राप्त आय से मवेशी पकड़ने वाला वाहन क्रय किया है। नगर पंचायत बदरीनाथ ने शुरू किया ये अहम काम जिससे अब सुगमता से बीमार मवेशियों और गौवंश को चिकित्सालय ले जाने के साथ अन्य सड़क पर घूम रहे गौ वंश को गौ सदन तक ले जाया जा सकेगा। साथ ही मवेशियों के बीमार होने पर चिकित्सालय पहुंचाया जाएगा। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित ने कहा कि स्थानीय लोगों के गौवंश होने की स्थिति में पशु संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

See also  7000 हजार बीघा जमीन का मुद्दा गर्माया, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कांग्रेस को विकास विरोधी बताया