6 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पेपर लीक के खिलाफ बेरोजगारों के आंदोलन को राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने दिया समर्थन

पेपर लीक के खिलाफ बेरोजगारों के आंदोलन को राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने दिया समर्थन

पेपर लीक के खिलाफ संघर्ष कर रहे बेरोजगार युवाओं के समर्थन में राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने हर संभव सहयोग का वादा किया है। पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईस्टवाल के नेतृत्व में आयोजित एक कार्यक्रम में यह आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय डोभाल, प्रचार सचिव विनोद कोठियाल, वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष योगेश ईस्टवाल, वरिष्ठ पदाधिकारी  नवीन पंत, रजनी कुकरेती, जिला महामंत्री दयानंद मनोरी, कार्यालय प्रभारी सुभाष नौटियाल, सुरेंद्र चौहान सहित कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पेपर लीक के खिलाफ बेरोजगारों के आंदोलन को राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने दिया समर्थन

सुलोचना ईस्टवाल ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाएं युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं और पार्टी बेरोजगार युवाओं के हक के लिए उनकी आवाज बुलंद करने को प्रतिबद्ध है। उन्होंने सरकार से इस मुद्दे पर त्वरित कार्रवाई और दोषियों के खिलाफ कठोर कदम उठाने की मांग की।

See also  कुंभ को लेकर सीएम ने चिकित्सा उपकरणों की हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय डोभाल ने जोर देकर कहा कि राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी बेरोजगारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और उनके अधिकारों के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी। इस अवसर पर पार्टी ने बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार मेले और जागरूकता अभियान चलाने की भी योजना बनाई।

कार्यक्रम में मौजूद अन्य पदाधिकारियों ने भी बेरोजगारों के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त की और इस मुद्दे को लेकर सरकार पर दबाव बनाने का संकल्प लिया। यह कदम बेरोजगार युवाओं के बीच उम्मीद की किरण जगा रहा है।

See also  कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल की राज्यपाल से मुलाकात, ज़मीनों से जुड़े फैसले निरस्त करने की मांग, रेखा आर्य पर लगे 210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों की जांच की भी वकालत
Ad 2